लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिये आज देश को करेंगे संबोधित

By स्वाति सिंह | Updated: September 27, 2020 08:43 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित रहेंगे, ‘दो गज की दूरी मास्क जरूरी’ का पालन करना है जरूरी। इसके अलावा पीएम ने लोकल खिलौने की भी बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देPM नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 69वीं कड़ी होगी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (27 सितंबर ) को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 69वीं कड़ी होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 30 अगस्त को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क और नरेंद्र मोदी ऐप (Narendra Modi App) पर प्रसारित किया जाएगा। 

शनिवार को पीएम ट्विटर पर लिखा, “कल सुबह 27 सितंबर को 11 बजे शामिल हों। #MannKiBaat कार्यक्रम को आकाशवाणी, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अपने पिछले संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत में खिलौनों के लिए एक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए देश में स्टार्टअप के लिए एक साथ आने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित रहेंगे, ‘दो गज की दूरी मास्क जरूरी’ का पालन करना है जरूरी। इसके अलावा पीएम ने लोकल खिलौने की भी बात की थी। पीएम ने कहा था कि अब सभी के लिये Local खिलौनों के लिये Vocal होने का समय है। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के, अच्छी Quality वाले, खिलौने बनाते हैं। खिलौना वो हो जिसकी मौजूदगी में बचपन खिले भी, खिलखिलाए भी। हम ऐसे खिलौने बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हों।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमन की बातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप