लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: PM मोदी ने राजस्थान की दो बेटियों की सुनाई कहानी, जिनसे हर किसी लेनी चाहिए प्रेरणा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2018 15:39 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं टीवी पर एक कहानी देख रहा था। राजस्थान के सीकर की कच्ची बस्तियों की हमारी गरीब बेटियों की।

Open in App

जयपुर, 27 मईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में राजस्थान के सीकर की कच्ची बस्तियों में रहने वाली गरीब बेटियों के आत्मनिर्भर होने की कहानी सुना देश की करोड़ों बेटियों को प्रेरित किया व उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं टीवी पर एक कहानी देख रहा था। राजस्थान के सीकर की कच्ची बस्तियों की हमारी गरीब बेटियों की। हमारी ये बेटियां, जो कभी कचरा बीनने से लेकर घर-घर मांगने को मजबूर थीं। आज वें सिलाई का काम सीख कर गरीबों का तन ढ़कने के लिए कपड़े सिल रही हैं। यहां की बेटियां आज अपने और अपने परिवार के कपड़ों के अलावा सामान्य से लेकर अच्छे कपड़े तक सिल रही हैं।

वे इसके साथ-साथ कौशल विकास का कोर्स भी कर रही हैं। हमारी ये बेटियां आज आत्मनिर्भर बनी हैं। सम्मान के साथ अपना जीवन जी रही है और अपने-अपने परिवार के लिए एक ताकत बन गई है। मैं आशा और विश्वास से भरी हमारी इन बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ।

इन्होंने दिखाया है कि अगर कुछ कर दिखाने का जज्बा हो और उसके लिए आप कृत संकल्पित हों तो तमाम मुश्किलों के बीच भी सफलता हासिल की जा सकती है और ये सिर्फ सीकर की बात नहीं है हिन्दुस्तान के हर कोने में आपको ये सब देखने को मिलेगा। आप अड़ोस-पड़ोस में देखोगे तो दिखेगा कि लोग किस प्रकार से परेशानियों को परास्त करते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देशवासियों से मन की बात की। पीएम मोदी की मन की बात का यह 44वां संस्करण है। पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना की थी। इसके अलावा 'स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018' कार्यक्रम की भी शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आउटडोर खेलों के महत्व, पर्यावरण दिवस, और भारतीयों के माउंट एवरेस्ट फतह को रेखांकित किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील