लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा, दवाई भी, कड़ाई भी-इस मंत्र को कभी नहीं भूलना, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2021 14:48 IST

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यों की सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।दवा निर्माताओं और टीका निर्माताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से चर्चा की।इस दौरान उनसे मिले सुझावों के अनुरूप सरकार काम कर रही है।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि भारत कोविड-19 की पहली लहर से सफलतापूर्वक निपटने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज था, इस ‘तूफान’ (दूसरी लहर) ने देश को हिला दिया है। कोविड पर विजय पाने के लिए हमें विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी होगी, राज्यों की मदद के लिए केंद्र पूरी ताकत के साथ काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को कोविड टीकों को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में आगाह करते हुए कहा कि केंद्र सरकार योग्य नागरिकों को निशुल्क टीका लगाती रहेगी।अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की 76वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कोविड-19 की ताजा लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

जानें बड़ी बातें

प्रधानमंत्री ने इस बार की कड़ी में कोरोना से मुकाबला कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना योद्धाओं से बात की और उनके अनुभव सुने।

मुंबई के चिकित्सक शशांक से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर का फर्क जानना चाहा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरे लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके साथ ही इससे ठीक होने की रफ्तार भी ज्यादा है ओर मृत्यु दर काफी कम हैं।

शशांक ने कहा कि जैसे लोग कपड़े बदलते हैं वैसे ही कोरोना का वायरस भी अपना रंग बदल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बिलकुल डरने की बात नहीं है और इस लहर को भी हम पार कर लेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से बढ़चढ़कर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने और कोविड- से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को कोविड टीकों को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में आगाह करते हुए कहा कि केंद्र सरकार योग्य नागरिकों को निशुल्क टीका लगाती रहेगी।

वैक्सीन हम सब को लगवाना है और पूरी सावधानी भी रखनी है। दवाई भी, कड़ाई भी - इस मंत्र को कभी भी नहीं भूलना है। हम जल्द ही साथ मिलकर इस आपदा से बाहर आयेंगे।

एक तरफ देश, दिन-रात अस्पतालों, Ventilators और दवाईयों के लिए काम कर रहा है, तो दूसरी ओर, देशवासी भी, जी-जान से कोरोना की चुनौती का मुकाबला कर रहें हैं।

इस बार, गांवों में भी नई जागरूकता देखी जा रही है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए लोग अपने गांव की कोरोना से रक्षा कर रहे हैं, जो लोग, बाहर से आ रहे हैं उनके लिए सही व्यवस्थायें भी बनाई जा रही हैं।

आज हमारे Medical Field के लोग, Frontline Workers दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी, इस समय, पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा।

मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोागें तक पहुंचाएं।

कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं।

मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए।

आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए