लाइव न्यूज़ :

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने कहा, कोरोना वायरस से रहें सतर्क, जरूरत ना हो तो घर से बाहर नहीं निकले

By निखिल वर्मा | Updated: May 31, 2020 11:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ी है और दुनिया के अन्य देशों की तुलना में यहां स्थिति बेहतर है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर भारत में काम हो रहा हैकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा तकलीफ गरीब और मजूदरों को हुई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।

पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की प्रमुख बातें

-हमारे रेलवे के साथी दिन-रात लगे हुए हैं। केंद्र हो, राज्य हो, स्थानीय स्वराज की संस्थाएं हो-हर कोई दिन रात मेहनत कर रहा है। जिस प्रकार रेलवे के कर्मचारी आज जुटे हुए हैं, वे भी एक प्रकार से अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना वॉरियर्स ही हैं

-तमाम सावधानियों के साथ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, दो गज की दूरी का नियम हो, मुँह पर मास्क लगाने की बात हो, ये सारी बातों का पालन करें

-दो गज की दूरी का नियम हो, मास्क लगाने की बात हो, घर में रहना हो, ये सारी बातों का पालन करें, उसमें जरा भी ढिलाई नहीं बरतें

-इस महामारी के समय हम भारतवासियों ने ये दिखा दिया है, कि, सेवा और त्याग का हमारा विचार, केवल हमारा आदर्श नहीं है बल्कि भारत की जीवनपद्धति है.

-जो नुकसान हुआ है उसका दुःख हम सबको है लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. इतने बड़े देश में हर-एक देशवासी ने ख़ुद, इस लड़ाई को लड़ने की ठानी है, ये पूरी मुहिम लोगों द्वारा चलाई जा रही है.

-हमारी जनसंख्या ज़्यादातर देशों से कई गुना ज़्यादा है. चुनौतियां भी भिन्न प्रकार की हैं लेकिन फिर भी हमारे देश में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फैल पाया जितना दुनिया के अन्य देशों में फैला. कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी देश में काफी कम है

-पिछली बार की ‘मन की बात’ से इस बार स्थिति में काफ़ी सुधार हो चला है लकिन ऐसे में हमें और ज़्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?