लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुँचे मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने कहा- वाजपेयी ने की है देशसेवा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 19:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को एम्स जाकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस राज्य सभा सांसद मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली स्थिति अखिल भारतयी आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जाकर पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की। पूर्व पीएम वाजपेयी को सोमवार (11 जून) को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स द्वारा मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पूर्व पीएम वाजपेयी की स्थिति फिलहाल स्थिर है। एम्स के अनुसार वाजपेयी के सभी जरूरी अंग काम कर रहे हैं और उनपर इलाज का सकारात्क असर हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाजपेयी को लीवर में इंफेक्शन और किडनी से जुड़ी बीमारी है। वाजपेयी पिछले कुछ सालों से याद्दाश्त गुम हो जाने (डिमेंशिया) की बीमारी से भी पीड़ित हैं। 

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एम्स जाकर वाजपेयी से मुलाकात की थी। मंगलवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वाजपेयी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की। राहुल गांधी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, "हमने वाजपेयी जी के खिलाफ चुनाव लड़ा और अब जब वो बीमार हैं तो कल मैं उनसे प्राथमिकता के आधार पर मिलने गया क्योंकि मैं कांग्रेस का सिपाही हूँ। वाजपेयी जी ने हमारे देश की सेवा की है और हम प्रधानमंत्री के तौर पर उनका सम्मान करते हैं। यही हमारी संस्कृति है।" 

जब अपनी बीमारी पर बोले अटल बिहारी वाजपेयी- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए'

राहुल गांधी ने मुंबई में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद लालकृष्ण आडवाणी की भी तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा, "एलके आडवाणी पीएम मोदी के गुरु रहे हैं लेकिन मैं एक कार्यक्रम में देखा कि पीएम मोदी अपने गुरु का सम्मान नहीं कर रहे। आज मुझे आडवाणीजी के लिए बहुत अफसोस होता है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मोदीजी से ज्यादा सम्मान दिया है।"

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को आधुनिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वाजपेयी छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे। वाजपेयी 1957 के लोक सभा चुनाव में जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। जब 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी तो वाजपेयी को विदेश मंत्री बनाया गया। 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ तो वाजपेयी उसके संस्थापक अध्यक्ष चुने गये। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की झकझोर देने वाली 5 कविताएं, जरूर पढ़ें

वाजपेयी पहली 1996 में देश के दसवें प्रधानमंत्री बने लेकिन उनकी सरकार महज 13 दिन में गिर गयी थी। वाजपेयी दूसरी 1998 में देश के प्रधानमंत्री बने और करीब 13 महीने तक उनकी सरकार चली। 1999 में हुआ आम चुनाव के बाद फिर बीजेपीनीत एनडीए गठबंधन की सरकार बनी और अटल बिहारी लगातार तीसरी बार देश के पीएम बने. हालाँकि साल 2004 के लोक सभा चुनाव में एनडीओ को कांग्रेसनीत यूपीए के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

 

साल 2004 के बाद से ही वाजपेयी धीरे-धीरे स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से बाहर होने लगे। साल 2009 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी ने लालकृष्णआडवाणी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। 2009 तक अटल बिहारी डिमेंशिया के  शिकार हो चुके थे। और दावा किया जाता है कि वो ज्यादातर पुराने परिचितों को पहचान नहीं पाते। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईमनमोहन सिंहराहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"