लाइव न्यूज़ :

Manmohan Singh death: आर्थिक सुधारों के जनक?, पांच दशक के करियर की एक झलक, 15 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2024 10:42 IST

Manmohan Singh death: आर्थिक सुधारों के जनक और दस वर्ष तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देManmohan Singh death: 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात निधन हो गया।Manmohan Singh death: 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे।Manmohan Singh death: सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

Manmohan Singh death: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे।

Manmohan Singh death: नौकरशाही और राजनीति में उनके पांच दशक के करियर की एक झलक-

1954: पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकॉनमिक्स ट्रिपोस (तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम)।

1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल।

1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए।

1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए।

1980-82: योजना आयोग के सदस्य।

1982-1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर।

1985-87: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

1987-90: जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव।

1990: आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए।

1991: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

1991: असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर से चुने गए।

1991-96: पी वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री।

1998-2004: राज्यसभा में विपक्ष के नेता।

2004-2014: भारत के प्रधानमंत्री।

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को सात दिन के लिए रद्द कर दिया है। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के सम्मान में, स्थापना दिवस समारोह सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिन के लिए रद्द कर दिए गए हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि इसमें सभी आंदोलनात्मक और संपर्क कार्यक्रम शामिल हैं। वेणुगोपाल ने बताया, ‘‘पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे। शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।’’

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसBJPराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप