इरोम शर्मिला ने दो जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म, बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा

By भाषा | Published: May 14, 2019 05:17 AM2019-05-14T05:17:45+5:302019-05-14T05:17:45+5:30

शर्मिला गर्भवती होने के बाद से ही पूरे नौ महीने लगातार अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में थी। अस्पतालों के क्षेत्रीय निदेशक नितिन नाग ने बताया कि पहली बच्ची का जन्म सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर हुआ और उसका वजन 2.16 किलोग्राम है। वहीं दूसरी बच्ची का जन्म नौ बजकर 22 मिनट पर हुआ और उसका जन्म 2.14 किलोग्राम है।

Manipur's Iron Lady Irom Sharmila Gives Birth to Twin Girls in Bengaluru | इरोम शर्मिला ने दो जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म, बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा

File Photo

नागरिक अधिकारों की पैरोकार इरोम शर्मिला ने बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में रविवार को दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। ‘क्लाउड नाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल’ के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियां और मां दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर श्रीपदा विनेकर ने कहा, ‘‘ जुड़वां बच्चियों की वजह से हमें सी सेक्शन करना पड़ा.... बच्चियां प्यारी और स्वस्थ हैं।’’

शर्मिला गर्भवती होने के बाद से ही पूरे नौ महीने लगातार अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में थी। अस्पतालों के क्षेत्रीय निदेशक नितिन नाग ने बताया कि पहली बच्ची का जन्म सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर हुआ और उसका वजन 2.16 किलोग्राम है। वहीं दूसरी बच्ची का जन्म नौ बजकर 22 मिनट पर हुआ और उसका जन्म 2.14 किलोग्राम है।

माता-पिता ने बच्चियों का नाम निक्स शाखी और ऑटम तारा रखा है। मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम को हटाने की मांग करते हुए शर्मिला 16 वर्ष तक भूख हड़ताल पर रही थी। उन्होंने 2017 में तमिलनाडु के कोडैकानल में डेसमंड एंथोनी बेलार्नीन कॉटिन्हो से शादी कर ली थी।

शर्मिला को मणिपुर की लौह स्त्री के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने 2016 में अपना अनशन खत्म किया था। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह के खिलाफ उन्होंने 2017 में चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

Web Title: Manipur's Iron Lady Irom Sharmila Gives Birth to Twin Girls in Bengaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे