लाइव न्यूज़ :

Manipur viral video: दो महिलाओं से हैवानियत!, मोबाइल फोन बरामद, सीबीआई के पास केस, 35000 जवान तैनात, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2023 19:43 IST

Manipur viral video: गृह मंत्रालय (MHA) मणिपुर वायरल वीडियो मामले को CBI को भेजेगा। केंद्र भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने के मामले की जांच सीबीआई करेगी।अधिकारी ने कहा कि सरकार राज्य से बाहर सुनवाई का अनुरोध करेगी। केंद्र ने कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत की।

Manipur viral video: मणिपुर वायरल वीडियो को लेकर सरकार एक्शन मूड में है। 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर हैवानियत की गई थी। मोबाइल फोन बरामद हो गया और सीबीआई के पास है। इस बीच केंद्र सरकार ने सेना और सीआरपीएफ के 35000 जवानों को तैनात किया है। 

गृह मंत्रालय (MHA) मणिपुर वायरल वीडियो मामले को CBI को भेजेगा। केंद्र भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा। मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने के मामले की जांच सीबीआई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि सरकार राज्य से बाहर सुनवाई का अनुरोध करेगी। गृह मंत्रालय मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के संपर्क में है। मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत महत्वपूर्ण चरण में है। केंद्र ने कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत की, प्रत्येक समुदाय के साथ छह दौर की बातचीत हुई।

मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी और सरकार इस मामले में मुकदमे की सुनवाई राज्य से बाहर कराने का अनुरोध करेगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुनवाई पड़ोसी राज्य असम की अदालत में कराने का अनुरोध किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय मेइती और कुकी समुदायों के संपर्क में है तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

मणिपुर में करीब तीन महीने से जारी जातीय हिंसा के कारण अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई उत्पीड़न की इस घटना का वीडियो इस महीने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

टॅग्स :मणिपुरभारत सरकारअसमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है