लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: "सीकेएलए कैडरों की गिरफ्तारी से साबित हुई अंतरराष्ट्रीय साजिश", मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2023 16:07 IST

हिंसा और अराजकता के बीच झूल रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सूबे में स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सूबे में स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैसीएम बीरेन सिंह ने कहा कि सूबे में शांति बहाल की कोशिशें युद्धस्तर पर चल रही हैं उन्होंने कहा कि सीकेएलए कैडरों की गिरफ्तारी से साबित हुई कि मणिपुर हिंसा साजिश के तहत हुई

इम्फाल: हिंसा और अराजकता के बीच झूल रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सूबे में स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही है। बीते मई महीने से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''शांति बहाल की कोशिशें युद्धस्तर पर चल रही हैं और अब धीरे-धीरे लोगों में खुशी होंगे।''

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री सिंह ने यह बात इंफाल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधित उग्रवादी समूह सीकेएलए से हथियार और गोला-बारूद जब्त करने पर मणिपुर पुलिस की सराहना की थी।

उन्होंने कहा, "मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों ने म्यांमार के आतंकवादी समूह सीकेएलए से कई हथियार, गोला-बारूद, ड्रग्स और नकदी पकड़ा है। जब्त किए गए हथियारों में भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ एके 47, इंसास रायफल, स्नाइपर और एम 16 राइफलें शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा सुरक्षा बलों ने लगभग 2.5 किलोग्राम अफीम, 4,86,500 रुपये नकद और कई अन्य संदिग्ध  सामान भी बरामद किया है। इससे पहले एनआईए ने ऐसे मामले उठाते हुए कहा था कि मणिपुर में म्यांमार और बांग्लादेश से अंतरराष्ट्रीय साजिश की जा रही है।"

सीएम बीरेन ने कहा, "मणिपुर में मौजूदा अशांति का फायदा उठाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए सीकेएलए कैडरों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मणिपुर और देश को अस्थिर करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है।"

मालूम हो कि नागपुर में अपने विजयादशमी संबोधन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी मणिपुर में हिंसा के पीछे संभावित अंतरराष्ट्रीय साजिश का संकेत दिया था।

संघ प्रमुख भागवत ने कहा था, "क्या इन घटनाओं में दक्षिण-पूर्व एशिया की भू-राजनीति की भी भूमिका है? देश में एक मजबूत सरकार होने के बावजूद किसके बल और शह पर यह हिंसा इतने दिनों तक बदस्तूर जारी रही है? यह हिंसा क्यों भड़की और अब भी क्यों जारी है?" 

टॅग्स :मणिपुरआरएसएसमोहन भागवतImphal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे