लाइव न्यूज़ :

पोस्टर में पीएम का अपमान करने पर मणिपुर यूनिवर्सिटी छात्र गिरफ्तार, दो महीने से जारी है गतिरोध

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 6, 2018 06:12 IST

मणिपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ और मणिपुर विश्वविद्यालय टीचर्स असोसिएशन अनियमितताओं के आरोप को लेकर कुलपति ए पी पांडेय को हटाए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है।

Open in App

इंफाल, 6 अगस्तःमणिपुर यूनिवर्सिटी में पिछले दो महीने से जारी गतिरोध के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया। शुक्रवार रात मणिपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्रनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री का अपमान किए जाने का आरोप है। पुलिस ने एमयूएसयू सदस्य खगम्बा को उस किराए के मकान से उठाया। गौरतलब है कि इस केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक कार्य 30 मई से छात्रों और शिक्षकों के प्रदर्शन की वजह से ठप पड़ा है। मणिपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ और मणिपुर विश्वविद्यालय टीचर्स असोसिएशन अनियमितताओं के आरोप को लेकर कुलपति ए पी पांडेय को हटाए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है।

मणिपुर विश्वविद्यालय में दो महीने से चले आ रहे गतिरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार ने प्रदर्शनकारी छात्रों और शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे संस्थान में ‘‘सामान्य स्थिति बहाल करने में’’ मानव संसाधन विकास मंत्रालय और प्रदेश सरकार का सहयोग करें। जॉयकुमार ने कहा, ‘‘हम छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं क्योंकि गतिरोध तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है। इस प्रदर्शन की वजह से निश्चित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का काफी नुकसान हुआ है।’’ 

मंत्रालय की सलाह पर पांडेय को इस हफ्ते की शुरुआत में एक महीने की छुट्टी दी गई थी। उनकी जगह पर प्रोफेसर डब्ल्यू विश्वनाथ सिंह कार्यभार संभाल रहे हैं। मंत्रालय ने पिछले महीने पांडेय द्वारा कथित तौर पर की गई अनियमितताओं की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया था। 

प्रदर्शनकारियों ने हालांकि मंत्रालय की व्यवस्था को खारिज करते हुए पांडेय को तत्काल हटाए जाने की मांग की । उन्होंने जांच समिति में भी पांडेय के एक करीबी को शामिल किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया