लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के 9 जिलों में इंटरनेट बंद, 3 दिसंबर तक लगी रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 20:31 IST

Manipur: यह घटना 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद हुई। बाद में उन छह लोगों के शव बरामद किए गए।

Open in App

Manipur: मणिपुर सरकार ने रविवार को राज्य के नौ जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक को दो दिन के लिए बढ़ाकर तीन दिसंबर तक कर दिया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम में इंटरनेट पर रोक को बढ़ा दिया गया है।

आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन के साथ इसके संबंध की समीक्षा करने के बाद जनहित में मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम में तीन दिसंबर की शाम 5.15 बजे तक वीसैट और वीपीएन सेवाओं सहित मोबाइल इंटरनेट एवं मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित रखने का फैसला किया है।’’

मणिपुर और असम में क्रमश: जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में हिंसा भड़कने के चलते 16 नवंबर से इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। मणिपुर सरकार ने आम लोगों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कार्यालयों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं पर निलंबन सशर्त हटा दिया था।

मणिपुर में हिंसा तब बढ़ गई जब मेइती समुदाय की तीन महिलाएं और तीन बच्चे जिरीबाम जिले के एक राहत शिविर से लापता हो गए। यह घटना 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद हुई। बाद में उन छह लोगों के शव बरामद किए गए।

पिछले साल मई से इंफाल घाटी स्थित मेइती और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

टॅग्स :मणिपुरManipur Policeइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम