लाइव न्यूज़ :

मणिपुर ने 31 अगस्त तक बढ़ाया पूर्ण लॉकडाउन, यहां 4 हजार से अधिक हुए कोरोना संक्रमण के मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2020 16:46 IST

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अभी थमी नहीं है। कुल केसों की संख्या 25,26,193 लाख हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान पहले जिस तरह लॉकडाउन था, उसी तरह से अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुलेंगे।इसके अलावा हर तरह के बाज़ार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो यहां 1825 कोरोना मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली:मणिपुर सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में 31 अगस्त तक पूर्ण लॉडाउन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले सिक्किम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने भी 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था। 

बता दें कि देश के दूसरे हिस्सों की तरह मणिपुर में भी कोरोना वायरस का कहर है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। अब सरकार एक बार फिर लॉकडाउन की ओर लौटी है। इसलिए सरकार ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। 

इस दौरान पहले जिस तरह लॉकडाउन था, उसी तरह से अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुलेंगे। इसके साथ ही अन्य ज़रूरी सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा हर तरह के बाज़ार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे।  बता दें कि मणिपुर में अब तक 4 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो यहां 1825 कोरोना मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इसके अलावा, 2360 मरीज ठीक अब तक हो गए हैं। मणिपुर में कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत भी हुई हैं। 

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अभी थमी नहीं है। कुल केसों की संख्या 25,26,193 लाख हो चुकी है। फिलहाल 6,68,220 लाख कोरोना केस ऐक्टिव हैं, वहीं 18,08,937 लाख लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अबतक 49,036 लोगों को इस वायरस की वजह से जान गंवानी पड़ी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमणिपुरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे