लाइव न्यूज़ :

Biren Singh Manipur: मणिपुर में एन बीरेन सिंह की जगह कौन लेगा?, संबित पात्रा ने विधायकों से साथ की बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 18:23 IST

Biren Singh Manipur: मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसब कुछ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।स्थिति बहाल करने के तरीके खोजने का आग्रह किया है।हमने इस पर कोई चर्चा नहीं की है।

इंफालः मणिपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों सपाम केबा और के इबोम्चा ने मंगलवार को कहा कि राज्य के नये मुख्यमंत्री के बारे में फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। इंफाल के एक होटल में मंगलवार अपराह्न भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी संबित पात्रा के साथ बैठक करने के बाद भाजपा के दोनों विधायकों ने यह बात कही। भाजपा विधायकों ने कहा कि उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रयास करे। मणिपुर के नये मुख्यमंत्री के चयन के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर सपाम केबा ने कहा, ‘‘सब कुछ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

हमने पात्रा के माध्यम से केंद्र से राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के तरीके खोजने का आग्रह किया है। कुछ दिनों के भीतर केंद्र सरकार यह निर्णय लेगी कि क्या किया जाना चाहिए।’’ जब केबा से पूछा गया कि क्या नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए कोई समय-सीमा है तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर कोई चर्चा नहीं की है।’’

के इबोम्चा ने कहा, ‘‘सब कुछ केंद्र के हाथ में है। हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हम यहां शिष्टाचार भेंट करने आए थे। हमने उनसे केवल राज्य में शांति स्थापित करने के लिए कहा।’’ पात्रा ने राज्य के वन मंत्री टी. विश्वजीत से भी होटल में अलग से मुलाकात की। एन बीरेन सिंह के नौ फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से पात्रा इंफाल में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने सोमवार को कई विधायकों, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत के साथ बंद कमरे में अलग-अलग बैठकें की थीं। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि सोमवार की बैठकों के दौरान राज्य में शांति बहाली पर चर्चा की गई, जबकि नये मुख्यमंत्री के चयन के मुद्दे पर शायद ही कोई चर्चा हुई।

भाजपा के एक नेता ने नाम गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा, ‘‘सोमवार को बंद कमरे में हुई अधिकांश बैठकें सामान्य स्थिति बहाल करने और संघर्ष समाप्त करने पर केंद्रित रहीं।’’ पात्रा ने सोमवार को सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और हिल एरिया कमेटी के अध्यक्ष डी गंगमेई से भी अलग-अलग मुलाकात की। मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

टॅग्स :मणिपुरBJPनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम