लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'मीडिया गेम का शिकार हुआ हूं, उल्लू हूं लेकिन इतना बड़ा उल्लू नहीं हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2019 14:47 IST

मणिशंकर अय्यर ने साल 2017 में पीएम मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। तब इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद मणिशंकर अय्यर ने माफी मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिशंकर अय्यर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, मुझे इस मामले पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के लेख को निजी बताते हुए उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नीच बताने वाले बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। मंगलवार ( 14 मई) को मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी पर अपनी 'नीच' संबंधी टिप्‍पणी को सही बताया है। इसी दौरान एक मीडिया के सवाल के जवाब में मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'मैं उल्लू हूं लेकिन इतना बड़ा उल्लू नहीं हूं।'

न्यूज एजेंसी एएनआई को मणिशंकर अय्यर ने कहा, ''मैं 6 साल का था जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने और 23 साल का था जब उनका निधन हो गया। मैंने उस युग में पॉलिटिकल डिस्कोर्स सीखा, जवाहरलाल नेहरू के समय और वर्तमान सरकार द्वारा बनाए गए परिवेश के बीच कोई तुलना नहीं है।''

मणिशंकर अय्यर ने यह भी कहा, 'पीएम मोदी को नीच बताने का बयान पूरा एक ऑर्टिकल था। लेकिन मीडिया ने उसमें से सिर्फ एक लाइन को पकड़कर उसको वायरल करवाया। फिर भी आप मेरे से उसी बारे में पूछ रहे हैं मैं आपके गेम में नहीं फंसने वाला हूं।' मणिशंकर अय्यर ने कहा, मुझे मीडिया ने अपना शिकार बनाया है और मेरी छवि को काफी नुकसान भी पहुंचाया है। 

अय्यर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, मुझे इस मामले पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है कि इस बारे में कांग्रेस की तरफ से बयान जारी किया गया है। उसे दिखा दीजिए।' अय्यर ने कहा, उनके सच बोलने के कारण उनसे लोग नफरत करते हैं। 

मणिशंकर अय्यर ने साल 2017 में पीएम मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' कहा था। तब इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद मणिशंकर अय्यर ने माफी मांगी थी। लेकिन अब एक ब्लॉग लिखकर उन्होंने अपने इस बयान को सही बताया है। उन्होंने लिखा 'क्‍या उस वक्‍त जो भविष्‍यवाणी मैंने की थी, वो गलत थी? इसके साथ ही उन्होंने लिखा देश की जनता 23 मई को मोदी सरकार को सत्‍ता से बाहर का रास्‍ता दिखा देगी।

मणिशंकर अय्यर ने जब पीएम मोदी को नीच बताया था तो उस वक्त गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। कांग्रेस ने अय्यर के लेख को निजी बताते हुए उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया था।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील