लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने मणिशंकर को बताया 'एब्यूजर इन चीफ', कहा- कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र पर दे जवाब

By भाषा | Updated: May 14, 2019 15:57 IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि मणिशंकर अय्यर ने जो कहा है वह एक वेबसाइट पर लेख में कहा है, उस पर कांग्रेस का क्या कहना है?

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने मोदी को ‘नीच आदमी’ संबोधित किया था जिसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया था ।भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘‘ अपशब्द कहने का मुखिया : एब्यूजर इन चीफ।’’

 प्रधानमंत्री पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस का दोहरा चरित्र और अहंकार फिर सामने आया है और उसे इस बारे में जवाब देना चाहिए । गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि मणिशंकर अय्यर ने जो कहा है वह एक वेबसाइट पर लेख में कहा है, उस पर कांग्रेस का क्या कहना है ? उन्होंने पूछा कि अय्यर के बयान पर कांग्रेस को क्या कहना है ?

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाषा मर्यादा के उल्लंघन पर एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि यह रूकना चाहिए, इसे रोका जाना चाहिए क्योंकि किसी भी जिम्मेदार नेता को इस प्रकार की बातें नहीं करनी चाहिए ।

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘‘ अपशब्द कहने का मुखिया : एब्यूजर इन चीफ।’’ 2017 की अपनी ‘नीच’ टिप्पणी को उचित ठहराने लौटे। उन्होंने कहा, ‘‘अय्यर ने तब अपनी खराब हिन्दी का बहाना बनाकर माफी मांगी थी । अब वे कह रहे हैं कि उनका आकलन सही था ।

कांग्रेस ने पिछले साल उनके निलंबन को वापस ले लिया था । कांग्रेस का दोहरा चरित्र और अहंकार फिर सामने आया । ’’ बहरहाल, कई महीनों तक चुप्पी साधे रहने के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर मंगलवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने अपने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘नीच’ शब्द के प्रयोग को उचित ठहराया और सबसे खराब भाषा प्रयोग करने वाला प्रधानमंत्री बताया ।

अपने लेख में अय्यर ने कई मुद्दों पर मोदी की आलोचना की और कहा कि याद करें कि किस प्रकार से मैंने 7 दिसंबर 2017 को उनकी व्याख्या की थी। क्या मेरा आकलन सही नहीं था ? 2017 में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोदी को ‘नीच आदमी’ संबोधित किया था जिसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया था ।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील