लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर मेनका गांधी ने कहा- 'जो भी हुआ बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए'

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2019 11:54 IST

मेनका गांधी ने कहा कि अगर कानून की प्रक्रिया से पहले ही आप किसी को मार डालते हैं तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्या मतलब रह जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमेनका गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा- आप काननू को अपने हाथ में नहीं ले सकतेआरोपियों को कोर्ट की ओर से लटकाया जाना चाहिए था: मेनका गांधी

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के शुक्रवार सुबह पुलिस की ओर से एनकाउंटर किए जाने पर बीजेपी नेता और सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि जो भी हुआ है वह बहुत भयानक हुआ है। मेनका गांधी ने साथ ही कहा कि आप केवल इसलिए लोगों को नहीं मार सकते कि आप ऐसा करना चाहते हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मेनका गांधी ने कहा, 'जो भी हुआ बहुत भयानक हुआ है इस देश के लिए। आप लोगों को केवल इसलिए नहीं मार सकते कि आप ऐसा करना चाहते हैं। आप काननू को अपने हाथ में नहीं ले सकते। आरोपियों को कोर्ट की ओर से लटकाया जाना चाहिए था।'

मेनका गांधी ने साथ ही कहा कि अगर कानून की प्रक्रिया से पहले ही आप किसी को मार डालते हैं तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्या मतलब रह जाता है।

वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कहा कि न्यायेतर हत्याएं स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ सैद्धांतिक रूप से सहमत हूं। हमें और जानने की जरूरत है, उदाहरण के लिए अगर आरोपियों के पास हथियार थे तो पुलिस का गोली चलाना सही था। विस्तृत जानकारी मिलने तक इसकी निंदा करना सही नहीं है, लेकिन कानून के समाज में न्यायेतर हत्याएं स्वीकार्य नहीं है।’

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा- देर आये, दुरुस्त आये..देर आये बहुत देर आये। वहीं, आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हैदराबाद में पुलिस ने जो किया वह स्वाग्त करने योग्य है। आरडेजी नेता ने साथ ही कहा बिहार में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।

टॅग्स :मेनका गाँधीहैदराबादरेपएनकाउंटरहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम