लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी ने दी सफाई, मेरे बयान को गलत ढंग से किया गया पेश

By भाषा | Updated: May 8, 2019 20:11 IST

मेनका गांधी ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, नदी जैसे बहती है । अगर दस सड़कें बनी हैं तो दस और की जरूरत है । अगर कोई एक चीज बनी है तो एक और चीज की जरूरत है। मेनका ने कहा कि यह प्रक्रिया कहीं रुकती नहीं है ।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुसलमानों से वोट मांगने संबंधी टिप्पणी पर बुधवार को स्पष्ट किया कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया । व्यस्त चुनाव प्रचार के दौरान मेनका ने कहा, ''मेरे मन में तो कुछ भी नहीं है ... लेकिन जब मैं काम करती हूं सबके लिए, और फिर अंत में जाकर वोटिंग के दिन जब लोगों का कहना होता है कि नहीं, हम आपको वोट नहीं देंगे क्योंकि हम कमल के फूल को वोट नहीं देंगे तो मुझे बहुत दुख होता है ।'' यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया, उन्होंने कहा, ''बिल्कुल संदर्भ से हटकर पेश किया गया ।''

इस बारे में पूछे जाने पर कि उनकी विवादास्पद टिप्पणी वाला एक वीडियो आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि जो वोट नहीं देगा, उसका काम नहीं करूंगी, उन्होंने कहा, ''वो मैंने बिल्कुल नहीं कहा था । मैंने कहा था, मैं जहां भी गयी हूं जिन्दगी में ... मैंने हर जाति और कौम को एक समझा और पीलीभीत में मेरे पांच चेयरमैन अखलियत के हैं । मेरे साथ रहने वाले निजी सलाहकार भी सब जाति अखलियतों के हैं ।''

उन्होंने कहा, ''... क्योंकि जब पांच साल बीत गये हैं, उसमें तो हम समझते ही नहीं हैं कि हम अलग हैं, मैं अलग हूं, वो अलग हैं । मैंने कहा कि जब इस तरीके से बात हो रही है तो हम भी सोचते हैं कि काम करते वक्त तो सबके लिए करती हूं । तब तो किसी ने नहीं सोचा था कमल के फूल के बारे में ... ।''

इस बार चुनाव में क्या मुद्दे हैं, इस सवाल पर उन्होंने, ''वही जो हमेशा रहते हैं ... विकास ।'' उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, नदी जैसे बहती है । अगर दस सड़कें बनी हैं तो दस और की जरूरत है । अगर कोई एक चीज बनी है तो एक और चीज की जरूरत है। मेनका ने कहा कि यह प्रक्रिया कहीं रुकती नहीं है । यह पूछे जाने पर कि पीलीभीत की जगह इस बार सुल्तानपुर आने की क्या वजह है, उन्होंने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमेनका गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos