हरियाणा में भाजपा की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ा

By भाषा | Published: August 13, 2019 06:48 AM2019-08-13T06:48:24+5:302019-08-13T06:48:24+5:30

पुलिस के अनुसार मुल्लाना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष सारवान को तलविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति ने सरदेही गांव में थप्पड़ मार दिया।

Man slaps Haryana BJP MLA after public meeting | हरियाणा में भाजपा की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ा

प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की एक महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह अंबाला जिले के एक गांव में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद आम लोगों से मिल रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मुल्लाना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष सारवान को तलविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति ने सरदेही गांव में थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की बात से इनकार नहीं किया है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।

Web Title: Man slaps Haryana BJP MLA after public meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे