लाइव न्यूज़ :

मेट्रो के सामने कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति ने चलती मेट्रो ट्रेन के डिब्बों के बीच कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि 27 वर्षीय व्यक्ति की आत्महत्या के कारण मेट्रो सेवा कुछ देर तक बाधित रही। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली से जोड़ती है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नजफगढ़ निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि घटना आईएसबीटी आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर हुई जिस कारण यमुना बैंक से वैशाली के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही।

डीएमआरसी ने अपराह्न 4:10 बजे ट्वीट किया, ‘‘आनंद विहार आईएसबीटी पर ट्रैक पर यात्री के आ जाने से यमुना बैंक और वैशाली के बीच ब्लू लाइन की सेवा में देरी का अपडेट। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।’’

पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब 3:30 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर युवक ने वैशाली से द्वारका की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन के दो डिब्बों के बीच छलांग लगा दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घटना के कुछ देर बाद स्टेशन पर मेट्रो सेवा बहाल हो गयी।

अपराह्न 4:20 मिनट पर दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया, ‘‘ब्लू लाइन अपडेट, सामान्य सेवा बहाल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब