लाइव न्यूज़ :

मुंबई के टीवी चैनल को बम विस्फोट की धमकी देने संबंधी मेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह नवंबर गुजरात में अहमदाबाद के एक व्यक्ति को अपराध शाखा ने मुंबई के एक टेलीविजन चैनल को एक ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसमें कहा गया था कि यहां एक गुरुद्वारे में बम विस्फोट होगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि मेल में दी गई बम विस्फोट की धमकी फर्जी निकली।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपराध, चैतन्य मांडलिक ने कहा कि आरोपी नीलेश परमार (32) ने एक प्रस्तावित टेलीविजन धारावाहिक परियोजना के लिए अनुकूल जवाब नहीं मिलने के बाद मनोरंजन टीवी चैनल के एक अधिकारी को ईमेल भेजने की बात ‘‘कबूल’’ की, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

टीवी चैनल के कानूनी अधिकारी ने दो नवंबर को मुंबई के बांगुर नगर पुलिस थाने को सूचित किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ईमेल भेजा था, जिसमें कहा गया था कि अहमदाबाद के एक गुरुद्वारे में बम विस्फोट होगा।

उसने यह भी दावा किया था, ‘‘बम विस्फोट के लिए राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया जाएगा’’ और कार्य को पूरा करने के लिए भुगतान अहमदाबाद से पहले ही किया जा चुका है।

मुंबई पुलिस से धमकी भरे मेल के बारे में संदेश मिलने के बाद, अहमदाबाद अपराध शाखा ने शुक्रवार को शहर के चांदखेड़ा इलाके में उसके आवास से परमार को गिरफ्तार कर लिया।

अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बाद में उसे वर्गों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और जनता में डर पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, परमार अहमदाबाद में एक टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करता था। वह प्रमुख मनोरंजन चैनल के अधिकारियों के साथ एक टेलीविजन धारावाहिक परियोजना पर चर्चा करने के लिए 2013 में मुंबई गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हालांकि परमार को उस समय चैनल के कार्यालय में जाने से रोक दिया गया था और आज तक प्रस्तावित परियोजना के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, इसलिए उसने ईमेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब