लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद व्यक्ति गिरफ्तार; हथियार जब्त

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:33 IST

Open in App

गाजियाबद में शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर-2) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी आमिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार आरोपी को नियमित वाहन जांच के दौरान रुकने को कहा गया. लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से भागा। अधिकारी ने बताया कि बाद में जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चलाई। वह पुलिस की जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया। सिंह ने बताया कि पता चला कि हुसैन पांच महीने पहले जमानत पर बाहर आया था। गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में कई अपराधों में उसकी कथित संलिप्तता के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 30 मामले दर्ज किए गए हैं। उसने साहिबाबाद में भी कई लोगों को लूटा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो अप्रयुक्त व इतने ही प्रयुक्त कारतूस, अपराध में प्रयुक्त एक बाइक और 32,000 रुपये की चोरी की नकदी बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

क्रिकेटदिल्ली-एनसीआर के रेस्तरां और सिनेमा हॉल तैयार?, मैच देखते रहिए और “हैट-ट्रिक”, “बीयर बाउंडरी”, “सिक्सर सेवर”, “बाउंडरी बिंज” और “बाउंडरी बाइट्स” खाइये?

स्वास्थ्यअब डॉक्टर हर वक़्त साथ: AI तकनीक से घर बैठे मरीज़ की 24x7 निगरानी?, क्या है डिवाइस, जानिए फायदे?

क्राइम अलर्टदिल्ली-एनसीआर में सुबह ही 3 शव बरामद?, शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव और गाजियाबाद में भोजनालय पर चाकूबाजी

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया