ओडिशा की जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता से किया विवाह

By भाषा | Published: February 26, 2021 12:41 PM2021-02-26T12:41:26+5:302021-02-26T12:41:26+5:30

Man accused of rape in Odisha jail marries complainant | ओडिशा की जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता से किया विवाह

ओडिशा की जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता से किया विवाह

कटक, 26 फरवरी अदालत के आदेश के बाद ओडिशा की एक जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ विवाह किया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

चौद्वार क्षेत्र जेल अधीक्षक कुलमणि बेहेरा ने बताया, ‘‘जिले के गुरुदिझटिया इलाके के विचाराधीन कैदी राजेश सिंह (23) ने पॉक्सो अदालत और डीजी (जेल) के आदेशों के बाद जेल परिसर के भीतर दुष्कर्म पीड़िता से विवाह किया।’’

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पिछले महीने 18 साल की हो गयी। बलात्कार के बाद वह पिछले साल गर्भवती हो गयी थी और अब वह एक बेटे की मां है।

विवाह के पश्चात पीड़िता अपने ससुराल गयी लेकिन सिंह को फिलहाल जेल में रहना होगा क्योंकि उसके जमानत आवेदन पर अगले महीने फिर सुनवाई होनी है।

जेल अधिकारी ने बताया कि इससे पहले (आरोपी की) जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पॉक्सो अदालत ने कहा था कि इसपर तभी विचार किया जाएगा जब वह महिला से विवाह करेगा।

जेल अधिकारियों ने स्थानीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की मदद से बृहस्पतिवार को विवाह के लिए व्यवस्था की। विवाह उनके परिवारों के सदस्यों, मित्रों और पॉक्सो अदालत के वकील की उपस्थिति में हुआ।

उन्होंने बताया कि बाद में प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ जिसमें अन्य कैदी भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man accused of rape in Odisha jail marries complainant

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे