राजीव कुमार पर ममता का नया बयान- गृह मंत्रालय से पुलिस प्रमुख पर कोई नोटिस नहीं मिला

By भाषा | Published: February 6, 2019 10:47 PM2019-02-06T22:47:58+5:302019-02-06T22:47:58+5:30

बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि नोटिस मिलने पर मुख्य सचिव या गृह सचिव इसका जवाब देंगे।

Mamta's new statement on Rajiv Kumar: No notice was received from Home Ministry on police chief | राजीव कुमार पर ममता का नया बयान- गृह मंत्रालय से पुलिस प्रमुख पर कोई नोटिस नहीं मिला

फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।

बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि नोटिस मिलने पर मुख्य सचिव या गृह सचिव इसका जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री से नई दिल्ली से आई उन रिपोर्टों के बारे में सवाल पूछा गया था जिसमें गृह मंत्रालय ने कुमार के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन करने पर कदम उठाने को कहा था। कुमार ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष के यहां धरने में शामिल होकर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का कथित रूप से उल्लंघन किया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘ आज दोपहर ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कल होने वाले व्यापार सम्मेलन पर एक बैठक में मैंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से पूछा था कि क्या इस तरह का कोई पत्र मिला है।’’ 

बनर्जी ने मंगलवार को गृह मंत्रालय के इस आरोप को 'सरासर झूठ' बताया था कि शहर के पुलिस प्रमुख ने उनके धरने में हिस्सा लिया था।

उन्होंने कहा था कि अफसर कभी भी मंच पर नहीं आए थे।

Web Title: Mamta's new statement on Rajiv Kumar: No notice was received from Home Ministry on police chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे