लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ‘ममता राज’ के दिन अब गिनती के रह गए हैं: मोदी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:24 IST

Open in App

पुरुलिया, 18 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल की सरकार पर भ्रष्टाचार, वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण, माफियाराज और हिंसा की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की ‘‘निर्मम’’ सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं।

राज्य के आदिवासी जंगलमहल इलाके में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के ‘‘खेला होबे’’ वाले बयान का उल्लेख किया और कहा कि भाजपा जहां विकास और ‘‘सोनार बांग्ला’’ की बात करती है वहीं ‘‘दीदी’’ जनता की सेवा की प्रतिबद्धता को नजरअंदाज कर ‘‘खेला होबे, खेला होबे’’ करती हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी के मंदिरों में जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि यह उनका ‘‘हृदय परिवर्तन’’ नहीं है बल्कि चुनाव हारने का डर है। उन्होंने उनके पैर में लगी चोट जल्द ठीक होने की भी कामना की।

बंगाल और पुरुलिया क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी को अगर दलितों, पिछडों, आदिवासियों, वनवासियों के प्रति ममता होती, तो वो ऐसा नहीं करतीं। यहां तो दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है जो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटती है।’’

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की पराजय तय है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार बंगाल के चुनाव में सिंडिकेट वालों की, कट मनी वालों की और तोलाबाजों की पराजय होगी।’’

मोदी ने दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के दिन अब गिनती के रह गए हैं और ये बात ममता दीदी भी अच्छी तरह समझ रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए वह कह रही हैं कि खेला होबे। जब जनता की सेवा की प्रतिबद्धता हो तो खेला नहीं खेला जाता।’’

उन्होंने कहा कि जहां ममता बनर्जी खेला होबे की बात करती हैं वहीं भाजपा विकास, रोजगार, शिक्षा अस्पताल और सोनार बाांग्ला की बात करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में चुनावों की घोषणा के बाद से ममता बनर्जी अचानक ‘‘बदली-बदली’’ सी दिख रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हृदय परिवर्तन नहीं है, ये हारने का डर है। ये बंगाल की जनता की नाराजगी है, जो दीदी से सब करवा रही है।’’

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ के पीछे प्रदेश सरकार की ‘‘तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति’’ जिम्मेदार है।

मोदी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीएमसी ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को कभी अपना नहीं माना और ये वर्ग राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ‘तोलाबाजी’ (वसूली) से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘घुसपैठ का केवल एक और सबसे अहम कारण दीदी की सरकार की तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति है।’’

मोदी ने कहा कि दो मई को बनर्जी का ‘‘खेल खत्म’’ हो जाएगा और विकास शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि दो मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर एक खास वर्ग के लोगों का, वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, ‘‘बंगाल के लोगों की याददाश्त तेज है। बंगाल को याद है कि किसने सेना पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया था और पुलवामा हमले तथा बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान आपने किसका पक्ष लिया था।’’

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान भी किए गए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीएमसी सरकार को घेरा।

प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र की कुछ योजनाओं को लागू न किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) में यकीन रखते हैं जबकि टीएमसी दलाली लेने (ट्रांसफर माय कमीशन) में यकीन रखती है।’’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि वाम और टीएमसी सरकारों ने पुरुलिया के औद्योगिक विकास को नजरअंदाज किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘टीएमसी सरकार ने पुरुलिया को केवल जल संकट, जबरन पलायन और भेदभाव भरा प्रशासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान