ममता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Published: August 29, 2021 03:01 PM2021-08-29T15:01:07+5:302021-08-29T15:01:07+5:30

Mamta congratulates table tennis player Bhavina Patel on winning silver medal in Tokyo Paralympics | ममता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

ममता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर रविवार को टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल को बधाई दी।बनर्जी ने कहा कि देश को पटेल पर गर्व है और उन्होंने भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।बनर्जी ने ट्वीट किया, “ तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक जीत के लिए हमें आप पर बेहद गर्व है! आपके सभी भावी प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं।”भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक मिला है। उन्हें टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग से हार का सामना करना पड़ा। वह तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mamta congratulates table tennis player Bhavina Patel on winning silver medal in Tokyo Paralympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे