लाइव न्यूज़ :

ममता और तृणमूल कांग्रेस को कुशासन के लिए पश्चाताप करना चाहिए : नड्डा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:15 IST

Open in App

लालगढ़ (पश्चिम बंगाल), नौ फरवरी भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने ‘‘कुशासन’’ के लिए पश्चाताप करना चाहिए क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल के गिने-चुने दिन बचे हैं।

यह दावा करते हुए कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के ‘‘ध्रुवीकरण, निरंकुशता, भ्रष्टाचार और चुनाव में धन के बल’ की राजनीति को खारिज करेगी, नड्डा ने कहा कि राज्य के सभी निवासी दशक भर लंबे तृणमूल कांग्रेस के ‘अराजक शासन’ को अच्छा सबक सिखाएंगे।

नड्डा ने झारग्राम जिले के लालगढ़ से ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखायी।

भाजपा अध्यक्ष ने यहां कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के ध्रुवीकरण, निरंकुशता, भ्रष्टाचार और चुनाव में धन के बल की राजनीति से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। ममता जी, बंगाल के लोग आपको माफ नहीं करेंगे, अच्छा सबक सिखाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता आपको बाहर का रास्ता दिखाएगी और बंगाल के लोगों के लिए काम करने वाली सरकार बनाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता जी आपकी सरकार के गिनेचुने दिन ही बचे हैं। पिछले 10 साल में विकास के नाम पर आपने कुछ नहीं किया है। आप और आपकी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के लिए पश्चाताप करना चाहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का बचाव करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं को समझ आ गया है कि तृणमूल कांग्रेस की योजनाओं में ‘मां, माटी, मानुस’ के लिए कोई जगह नहीं है। अधिकारी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

नड्डा ने कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार तीनों (मां, माटी, मानुस) के कल्याण और रक्षा के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता जी सिर्फ झूठ का दिखावा कर रही हैं कि वह तीनों को पूरा करने का काम कर रही है। वह तो विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos