लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के नाम को इसी सत्र में बदलने की गुजारिश के साथ ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 18:37 IST

तृणमूल ने तर्क दिया था कि तमाम सरकारी पटल पर पश्चिम बंगाल की बारी सबसे देर में आती है जिसके कारण कई बार राज्य सरकार को अपनी बात केंद्र तक पहुंचाने में देर हो जाती है. संसद में भी पश्चिम बंगाल को लेकर किसी भी सवाल का जवाब सबसे देर से किया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देयह बिल अभी संसद से पास होना बाकी है.इस बिल के पास होने के बाद पश्चिम बंगाल का नाम केवल बंगाल रह जायेगा. 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के नाम को बदल कर बंगाल करने वाले बिल को इसी सत्र में पास करने की गुजारिश की है. ममता सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में पश्चिम बंगाल के बोलने की बारी देर से आने को लेकर इसका नाम बंगाल रखने की सिफारिश की थी. 

यह बिल अभी संसद से पास होना बाकी है. इस बिल के पास होने के बाद पश्चिम बंगाल का नाम केवल बंगाल रह जायेगा. 

इसके पीछे तृणमूल ने तर्क दिया था कि तमाम सरकारी पटल पर पश्चिम बंगाल की बारी सबसे देर में आती है जिसके कारण कई बार राज्य सरकार को अपनी बात केंद्र तक पहुंचाने में देर हो जाती है. संसद में भी पश्चिम बंगाल को लेकर किसी भी सवाल का जवाब सबसे देर से किया जाता है. 

 

लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच एक स्पष्ट टकराव देखने को मिला है. राज्य में चुनाव के दौरान और उसके बाद भी बड़े पैमाने पर राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है. गृह मंत्री शाह ने इस पर बंगाल सरकार से जवाब भी मांगा था. 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos