लाइव न्यूज़ :

भबानीपुर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी होंगी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:49 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भबानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की, जिसके साथ दक्षिण कोलकाता की इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने किसी भी संवैधानिक संकट से बचने के लिए आयोग से चुनाव कराने का अनुरोध किया था। बनर्जी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गयी थीं। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। बनर्जी को पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी होगी। भाजपा, कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम अभी घोषित नहीं किये हैं। यह उपचुनाव मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर चुनाव के साथ 30 सितंबर को होगा। इन दोनों सीटों पर हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं हो सका था। तीनों सीटों के लिए मतगणना तीन अक्टूबर को होगी। जंगीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन हैं, वहीं शमसेरगंज से पार्टी ने अमीरूल इस्लाम को उतारा है। वरिष्ठ पार्टी नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भबानीपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दिया है ताकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़कर राज्य विधानसभा की सदस्य बनने का रास्ता साफ हो। चट्टोपाध्याय ने इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और अभिनेता रुद्रनील घोष को करीब 28,000 वोटों से हराया था। बनर्जी 2011 से दो बार भबानीपुर सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं। वह इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट छोड़कर नंदीग्राम लड़ने चली गयी थीं लेकिन अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार गयीं, जो अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। भबानीपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना छह सितंबर को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप