लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को बताया नरेंद्र मोदी की टीआरपी, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, "मोदी-ममता में राहुल गांधी की छवि खराब करने की डील हुई है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2023 10:06 IST

ममता बनर्जी ने जैसे कहा कि राहुल गांधी टीआरपी हैं नरेंद्र मोदी के लिए, अधीररंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसियों के भय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने समर्पण कर चुकी हैं और इसी कारण वो राहुल गांधी के बारे में ऐसी बात कह रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के टीआरपी हैं राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया पलटवारअधीररंजन चौधरी ने कहा ममता दीदी जांच एजेंसियों के भय से मोदी के सामने समर्पण कर चुकी हैंमोदी-ममता के बीच राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए पक्की डील हो चुकी है

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के उस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसमें ममता बनर्जी ने कहा था कि राहुल गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असल टीआरपी होंगे। ममता बनर्जी ने यह बात राहुल गांधी के बयान पर संसद नहीं चलने और भाजपा द्वारा राहुल गांधी को विपक्षी दल का मुख्य लीडर बनाये जाने के संबंध में कही थी।

ममता बनर्जी के बयान पर तमतमाई कांग्रेस की ओर से लोकसभा में कांग्रेस की अगुवाई करने वाले अधीररंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए आरोप लगा दिया है कि ममता बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसियों के भय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने समर्पण कर चुकी हैं और इसी कारण वो राहुल गांधी के बारे में ऐसी बात कह रही हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर बोल रही हैं। पीएम मोदी और ममता दीदी में राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि खराब करने के लेकर डील हुई है। चूंकि ममता बनर्जी ईडी-सीबीआई के छापे से खुद को बचाना चाहती हैं इसलिए वह कांग्रेस के खिलाफ ऐसा कह रही हैं क्योंकि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश होंगे।

दरअसल ममता बनर्जी ने रविवार को मुर्शिदाबाद में पार्टी सहयोगियों के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा था कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2024 के लोकसभा चुनाव में उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी विपक्षी नेता के तौर पर केवल राहुल गांधी को इसलिए देखना चाहती है क्योंकि भाजपा को यह लगता है कि मोदी बनाम राहुल की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दावेदारी को कोई चुनौती नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले के तृणमूल नेताओं से कहा था, “भाजपा की मंशा है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में विपक्षी नेता के तौर पर उभरें और यही कारण है भाजपा नेता संसद को चलने नहीं दे रही है और अगर राहुल गांधी ऐसे नेता बने रहे तो यह सच भी है कि फिर कोई भी नरेंद्र मोदी को नहीं हरा पाएगा क्योंकि राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी टीआरपी हैं।“

समाचार वेबसाइट 'द टेलीग्राफ' के अनुसार ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भी अपने आवास पर बंद कमरे में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में कमोबेश इसी तरह की बात कही थी। लेकिन रविवार को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने विचार को सबसे सामने रख दिया था।

टॅग्स :कांग्रेसममता बनर्जीराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत