लाइव न्यूज़ :

CM योगी का हेलीकॉप्टर रोकने वाले आरोप को ममता ने बताया झूठा, कहा- 'हालात पर मेरा दिल रो रहा है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2019 12:14 IST

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बांकुरा में निर्धारित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सोमवार को यह दावा करते हुए रद्द कर दी कि जिला प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए अनुमति देने में टाल-मटोल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, DGP और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में CBI के सामने पेश होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रैली के लिए हेलीकॉप्टर उतारने के मामले पर ममता बनर्जी ने कहा ये झूठा आरोप है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल CBI अवमानना मामले ( शारदा चिटफंड घोटला) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ये जवाब दिया। ममता ने कहा, बीजेपी मेरे उपर गलत आरोप लगा रही है, मैंने ऐसा कोई निर्देश या आदेश नहीं दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रैली के लिए हेलीकॉप्टर को लैंड करने की जगह ना दी जाए। ये एक एकदम बेतूका और गलत आरोप है। ममता बनर्जी ने कहा, 'देश की मौजूदा हालत पर मेरा दिल रो रहा है।'

बीजेपी ने लगाया था प्रस्तावित रैली रद्द करने के लिए ममता बनर्जी पर आरोप 

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बांकुरा में निर्धारित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सोमवार को यह दावा करते हुए रद्द कर दी कि जिला प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए अनुमति देने में टाल-मटोल कर रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ''हमने कल की योगी आदित्यनाथ की बांकुरा रैली रद्द करने का निर्णय लिया है क्योंकि जिला प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने में टाल-मटोल कर रहा है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए हमने रद्द कर दिया है।'' घोष ने कहा कि लेकिन मंगलवार की आदित्यनाथ की पुरुलिया रैली फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

राजीव कुमार ने सहयोग से नहीं किया कभी इंकार: ममता बनर्जी 

ममता बनर्जा ने आरोप लगाया है कि सीबीआई के अधिकारी मोदी सरकार के दवाब में काम कर रहे हैं। मैं सीबीआई के अधिकारियों या फिर किसी भी जां एजेंसी के खिलाफ नहीं हूं। मेरा बस इतना कहना है कि ये लोग राजनीति के दवाब में आकर काम ना करें। सीबीआई रविवार को आई वो भी बिना किसी नोटिस के। देश की जांच एजेंसियां इस तरीके से भला कब से काम करने लगी। 

ममता बनर्जी ने कहा, मेरी लड़ाई मोदी जी से पर्सनली नहीं है। मेरी ये लड़ाई केन्द्र की सरकार से है। राजीव कुमार पर बात करते हुए ममता ने कहा, राजीव कुमार ने कभी नहीं कहा है कि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे या फिर सीबीआई से नहीं मिलेंगे। लेकिन हम सही जगह और सही वक्त पर मिलना चाहते हैं। यदि सीबीआई कोई स्पष्टीकरण मांगना चाहती है तो तरीके से आए और बैठकर बात करें। 

शारदा चिटफंड घोटले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 

अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, DGP और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया।  कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में CBI के सामने पेश होंगे। पश्चिम बंगाल CBI मामले में अवमानना मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। इस फैसले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने की है। इसमें जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपक गुप्ता भी शामिल थे। सीबीआई ने दावा कि उनके पास पुलिस कमिश्नर के खिलाफ पुख्ता सबुत है।(पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं