लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 'रथ यात्रा' की अनुमति नहीं देने पर बरसे शाह, कहा-BJP से डरी हुई हैं ममता बनर्जी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 13:35 IST

अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर साल साल जिस तरह से तृणमूल का कुसाशन चला है इसके खिलाफ भाजपा ने हर मंडल और जिले में आवाज उठाई है उससे ममता बनर्जी डरी हुई हैं। 

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह को 'रथ यात्रा' करने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ममता बीजेपी से डरी हुई हैं। बीजेपी बंगाल में एक अच्छे सुशासन लाने के मजूबती से खड़ी है।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर साल साल जिस तरह से तृणमूल का कुसाशन चला है इसके खिलाफ भाजपा ने हर मंडल और जिले में आवाज उठाई है उससे ममता बनर्जी डरी हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद ममता बनर्जी की नींद उड़ी हुई है इसीलिए उन्होंने 'गणतंत्र बचाओ यात्रा' को रोकने का निर्णय किया है। भाजपा के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के दमन से डरते नहीं है। बंगाल के अंदर अच्छा शासन लाने के लिए हम कटिबद्ध है।  

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की, कूचबिहार से प्रस्तावित 'रथ यात्रा' को इनकार कर दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि इससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस बात की जानकरी राज्य के महाधिवक्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को दी थी।

किशोर दत्ता ने अदालत को बताया था कि कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार से बीजेपी अध्यक्ष की प्रस्तावित रथ यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्य ने कहा था कि इस यात्रा से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस पर न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब में बीजेपी के वकील अनिंद्य मित्रा ने कहा था कि कानून और व्यवस्था को बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

अनुमति से इनकार का विरोध करने वाले बीजेपी के पूरक हलफनामे का विरोध करते हुये महाधिवक्ता ने कहा था कि या तो एक नई याचिका दायर की जा सकती है या इसी याचिका में संशोधन किया जा सकता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालअमित शाहममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह