लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से पूछा, 'बीजेपी बाबू, 'जय श्री राम' तो बोलते हैं लेकिन क्या अब-तक एक भी राम मंदिर बनवाया?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2019 10:41 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान कहा, 'एक चुनावी सभा में दीदी (ममता बनर्जी) ने कहा कि बीजेपी ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाया है। मैं आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं। भगवान राम हमारी रगो में हैं, हमारे संस्कारों में हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के झारग्राम में रैली करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''दीदी ने जय श्रीराम का अभिवादन करने भर से ही लोगों को जेल में डालना शुरू कर दिया है।ममता बनर्जी ने कहा, 'आखिर क्यों बीजेपी चुनाव आने पर राम चंद्र चुनावी एजेंट बन जाते हैं?'

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'जय श्री राम'  के नारे पर पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने कहा, 'जय श्री राम' बीजेपी का नारा है। लेकिन वो देश के हर व्यक्ति को यह नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा, बीजेपी बाबू आप सिर्फ 'जय श्री राम' तो बोलते हैं लेकिन आप जरा ये बताइए कि अब-तक आपने एक भी राम मंदिर बनवाए हैं क्या? ममता बनर्जी ये बयान सोमवार (6 मई) को विष्णुपुर में चुनावी रैली के दौरान दिया।

 

 

ममता बनर्जी ने कहा, 'आखिर क्यों बीजेपी चुनाव आने पर राम चंद्र चुनावी एजेंट बन जाते हैं?' बीजेपी और नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं, वो बोलने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान कहा, 'एक चुनावी सभा में दीदी (ममता बनर्जी) ने कहा कि बीजेपी ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाया है। मैं आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं। भगवान राम हमारी रगो में हैं, हमारे संस्कारों में हैं।'' पीएम मोदी ने कहा, 'श्री राम' हमारी प्रेरणा हैं, प्रतिज्ञा हैं और इसलिए हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं। 

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रैली करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''दीदी ने जय श्रीराम का अभिवादन करने भर से ही लोगों को जेल में डालना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में राम नाम लेना भी अपराध हो गया है क्या? अरे दीदी, राम जी के आगे अच्छे-अच्छों का अहंकार चूर-चूर हो गया, आपका अहंकार कहां तक ठहर पाएगा।''

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है