लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर SC के फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल, कब पेश की गई PAC रिपोर्ट, पब्लिक डोमेन क्यों नहीं?

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2018 12:33 IST

बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है।

Open in App

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को पीएसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा 'लोक लेखा समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि अटॉर्नी जनरल और सीएजी को यह बात पूछने के लिये तलब करें कि राफेल सौदे पर सीएजी की रिपोर्ट कब संसद में पेश की गई।' 

कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा 'हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह जांच एजेंसी नहीं है। सिर्फ जेपीसी राफेल सौदे की जांच कर सकती है.सरकार को राफेल सौदे पर सीएजी की रिपोर्ट के बारे में गलत तथ्य पेश कर सुप्रीम कोर्ट को 'गुमराह' करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। '

बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को  क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। इसे लेकर राहुल गांधी कॉन्फ्रेस करते हुए कहा राफेल में घोटाले की बात हम काफी सालों से कर रहे हैं। 

प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान राफेल डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने पूछा कि ये डील अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। एचईएल से डील छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, देश की रक्षा मंत्री ने इसपर कुछ बोलने से क्यों इंकार कर दिया था? ना कीमत बताई ना कोई जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदा कहते हैं कि राफेल डील हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था...अब ये बताइए कि पीएम कैसे रक्षा सौदो को डील करता है। 

राहुल ने पूछा कि क्यों पीएम मोदी इस मुद्दे पर नहीं बोलते हैं? CAG की रिपोर्ट PAC में क्यों नहीं आई और PAS के चेयरमैन को क्यों CAG की रिपोर्ट क्यों नहीं दिखाई गई। 

टॅग्स :राफेल सौदामल्लिकार्जुन खड़गेसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित