लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के सलाहकार पद से माली का ‘इस्तीफा’ मात्र ढकोसला: तरुण चुग

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:39 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुग ने शुक्रवार को कहा कि मलविंदर सिंह माली द्वारा कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार पद को छोड़ना कांग्रेस का ढकोसला मात्र है। चुग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सिद्धू को माली के बयानों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने माली द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए किसी भी बयान का खंडन नहीं किया है, जिससे पता चलता है कि माली ने “राष्ट्रहित के विरोध में” जो कुछ भी कहा, सिद्धू उससे सहमत हैं। चुग ने कहा कि कांग्रेस के पाकिस्तान समर्थक रुख से आईएसआई प्रायोजित विभाजनकारी ताकतों के विरुद्ध देश की लड़ाई कमजोर पड़ती है। कश्मीर पर विवादास्पद बयान देने के बाद माली ने शुक्रवार को सिद्धू के सलाहकार का पद छोड़ दिया। हालांकि, माली ने इसे “इस्तीफा” नहीं बताया है। फेसबुक पर माली ने कहा, “मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सलाह देने की सहमति को वापस लेता हूं।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उन्होंने कभी पद को स्वीकार ही नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम