लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार के खिलाफ मलिक के आरोपों की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर कांग्रेस ने गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की ओर से प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश के जरिये इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि मोदी सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत को बर्खास्त करना चाहिए।

उनके मुताबिक, मौजूदा समय में मेघालय के राज्यपाल मलिक ने एक साक्षात्कार में जो बातें की हैं, उससे कांग्रेस के इस रुख की पुष्टि होती है कि ‘‘गोवा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।’’

सुरजेवाला ने दावा किया कि इस मामले की जानकारी जब मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें ही गोवा से तबादला कर मेघालय भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मलिक ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, उस दिन गोवा सरकार ने विक्रय केंद्रों को बुनियादी जरूरत की चीजें बेचने की अनुमति नहीं दी, बल्कि उस कंपनी को हर घर जाकर सामान बेचने की इजाजत दी, जिसने गोवा सरकार को पैसे दिए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना काल में खनन से जुड़े ट्रकों को गैरकानूनी ढंग से चलने की अनुमति दी गई।’’

गुंडुराव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का यह मतलब है कि वह गोवा में भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को संरक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश के जरिये इन आरोपों की समयबद्ध जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा