लाइव न्यूज़ :

महोबा: कार की टक्कर लगने से मां-बेटी की मौत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 09:59 IST

Open in App

महोबा (उप्र), आठ फरवरी महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के बघवा खेड़ा गांव के पास रविवार शाम एक कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार महिला और उसकी नौ साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि बघवा खेड़ा गांव के पास एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार रिवई गांव निवासी महिला सुनीता (30) और उसकी नौ साल की बेटी रिया की मौके पर ही मौत हो गयी और मोटरसाइकिल चला रहा महिला का पति रामखिलावन (38) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि रामखिलावन अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कबरई कस्बे से सामान की खरीदारी कर अपने गांव रिवई लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद कार सवार कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

एसएचओ ने बताया कि मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और घायल रामखिलावन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कार सवारों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'