लाइव न्यूज़ :

महेश मांजरेकर 'बिग बॉस मराठी' सीजन तीन के साथ कर रहे हैं वापसी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:58 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून अभिनेता-फिल्मकार महेश मांजरेकर रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के मराठी संस्करण के नवीनतम सत्र के मेजबान के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।

अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। मांजरेकर 2018 में इसके पहले संस्करण से ही कलर्स मराठी चैनल पर इस शो को पेश करते आ रहे हैं। मांजरेकर ने सोमवार को शो के अगले सीजन का 30 सेकेंड का टीजर साझा किया।

बासठ वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इसके साथ वापस आ रहा हूं... तैयार हो जाइए। 'बिग बॉस मराठी' 3 जल्द आ रहा है।" शो का तीसरा सीज़न कथित तौर पर पिछले साल आने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

साल 2018 में "बिग बॉस मराठी" का सीजन एक अभिनेता मेघा ढाडे ने जीता था, जबकि एमटीवी रोडीज के सेमीफाइनल में पहुंचे शिव ठाकरे ने दूसरा सीजन जीता था। शो के हिंदी संस्करण की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा