लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी 150वीं जयंती: आमिर, शाहरुख समेत कई बड़ी हस्तियों से रूबरू हुए PM मोदी, बापू के आदर्शों को लेकर की ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 19:45 IST

Mahatma Gandhi 150th birth anniversary: महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने पर आधारित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इन हस्तियों से दांडी में बने संग्रहालय और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पूरे भारत और विश्व के कई आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को लोकप्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई।आमिर खान ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शनिवार (19 अक्टूबर) को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी कला और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान और निर्देशक आनंद एल राय समेत कई हस्तियां मौजूद थी। 

महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने पर आधारित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इन हस्तियों से दांडी में बने संग्रहालय और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पूरे भारत और विश्व के कई आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। 

इस मौके पर महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को लोकप्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई। आमिर खान ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीएम को आश्वस्त करता हूं कि हम और भी अधिक काम करेंगे।   

वहीं, अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि हमें गांधी जी को भारत और दुनिया में फिर से पेश करने की जरूरत है। वहीं निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि हम मनोरंजन की दुनिया के प्रतिनिधियों के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन, आपने गांधी जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने में हमें शामिल करके इसके प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जोड़ दिया है। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशाहरुख़ खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया