लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2025: वाराणसी में महाशिवरात्रि धूम, लाखों भक्त करेंगे दर्शन?, अखाड़ा, संत और नागा साधु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले निकालेंगे भव्य जुलूस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 20:43 IST

Mahashivratri 2025 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE: शाम को साढ़े पांच बजे हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट से भव्य जुलूस निकाला जाएगा जो गोदौलिया की ओर बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देMahashivratri 2025 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।Mahashivratri 2025 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE: सरस्वती फाटक पर आम जनता के लिए दो अलग-अलग लाइनें खुली रहेंगी।Mahashivratri 2025 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE: सुबह छह से नौ बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति होगी।

Mahashivratri 2025 Date, Puja Vidhi, Muhurat LIVE: महाकुंभ से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने के बीच वाराणसी में महाशिवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मण्डल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को महाशिवरात्रि पर विभिन्न अखाड़े, बड़ी संख्या में संतों और नागा साधुओं के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले भव्य जुलूस निकालेंगे। इसके लिये जिला प्रशासन और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ से आए अखाड़ों के प्रमुखों और अन्य संतों के साथ मंदिर में उनके निर्धारित दौरे के बारे में चर्चा की गई है। शर्मा के अनुसार, संतों और अखाड़ों के सदस्यों को सुबह छह से नौ बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि शाम को साढ़े पांच बजे हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट से भव्य जुलूस निकाला जाएगा जो गोदौलिया की ओर बढ़ेगा।

वहां से संत और अखाड़ा प्रमुख मंदिर जाएंगे और दर्शन के लिए गेट संख्या चार से प्रवेश करेंगे। मंदिर के दर्शन में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगेगा, जिसके बाद वे अन्नपूर्णाजी और ढुंढिराज गणेश मार्ग से बाहर निकलेंगे। इस बीच, घाट और सरस्वती फाटक पर आम जनता के लिए दो अलग-अलग लाइनें खुली रहेंगी।

शर्मा ने बताया कि अखाड़ा परंपराओं के अनुसार दोपहर दो बजे से दर्शन के लिये 30 मिनट का एक और समय तय किया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि श्रद्धालुओं और अखाड़ा सदस्यों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन के समन्वय से आयोजित पारंपरिक 'शिव बारात' जुलूस महाशिवरात्रि के एक दिन बाद 27 फरवरी को निकाला जाएगा।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवमहाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशKashi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'