लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा-हमारा गठबंधन ख़त्म हुआ

By स्वाति सिंह | Updated: November 11, 2019 13:50 IST

शिवसेना के केंद्र सरकार में मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद सावंत के पास भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय था। सावंत ने कहा 'ये सब जो चल रहा है ऐसे माहौल में मेरा कैबिनेट में रहना उचित नहीं है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार को इस्तीफा देने के बाद प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष और शिवसेना प्रमुख के बीच 50-50 फॉर्मूला तय हुआ था, जिसमें सीएम पद भी शामिल था। लेकिन अब बीजेपी ने अपनी इस बात को नाकारा है। ऐसे हालात में अब हमारा गठबंधन नहीं रहा।

सावंत ने कहा 'ये सब जो चल रहा है ऐसे माहौल में मेरा कैबिनेट में रहना उचित नहीं है। इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र पीएम को सौंप दिया है। साथ ही जब सावंत से एनडीए से शिवसेना के बाहर होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे त्यागपत्र का मतलब समझ सकते हैं।

 बता दें कि अरविंद सावंत के पास भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय था। मोदी सरकार में अरविंद सावंत शिवसेना के इकलौते मंत्री थे।

शिवसेना को राज्यपाल ने भेजा है न्योता

बीजेपी के इनकार के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना को सरकार बनाने का रविवार को न्योता भेजा था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 56 विधायक हैं जबकि सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास 105 विधायक हैं। शिवसेना के पास 56 विधायक हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए उसे कम से कम 145 विधायकों की जरूरत है। 

राज्यपाल ने शनिवार को चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया था। लेकिन कार्यकारी सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बहुमत की कमी का हवाला देते हुए सरकार बनाने में असमर्थता जतायी। अब राज्य में सरकार बनाने में कांग्रेस (44 विधायक) और एनसीपी (54 विधायक) के 98 विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। अगर शिवसेना महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाती है, तब भी उसके पास कुल 154 विधायक होंगे जो सामान्य बहुमत से कुछ ही ज्यादा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस