लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव के लोगों का दावा: किसी को भी डाले गए भाजपा के खाते में गए वोट

By भाषा | Updated: October 22, 2019 18:13 IST

पश्चिमी महाराष्ट्र में कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी कीर्ति नलवाडे ने ग्रामीणों के दावे को खारिज किया। ग्रामीणों ने कहा कि राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल को दिए गए वोट भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले के खाते में जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी उम्मीदवार को डाले गए वोट भाजपा के खाते में चले गए। राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को हुआ।

महाराष्ट्र के एक गांव के मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि सोमवार को लोकसभा उपचुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी थी जिसके चलते किसी भी उम्मीदवार को डाले गए वोट भाजपा के खाते में चले गए। चुनाव अधिकारियों ने हालांकि, दावे को खारिज किया है। राकांपा नेता शशिकांत शिन्दे ने कहा कि जब वह सतारा जिले में कोरेगांव तहसील के नवलेवाडी गांव में चुनाव बूथ पर पहुंचे तो उन्होंने इस तरह की चीज होती हुई देखी।

पश्चिमी महाराष्ट्र में कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी कीर्ति नलवाडे ने ग्रामीणों के दावे को खारिज किया। ग्रामीणों ने कहा कि राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल को दिए गए वोट भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले के खाते में जा रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया। शिन्दे ने कहा कि जब वह चुनाव बूथ पर पहुंचे और अधिकारियों को इस बारे में बताया तो उन्होंने जल्दी से ईवीएम बदल दी।

राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को हुआ। शिन्दे ने कहा, ‘‘मुझे कुछ मतदाताओं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि राकांपा उम्मीदवार को दिए जा रहे वोट भाजपा उम्मीदवार के खाते में जा रहे हैं। जब तक मैं वहां पहुंचा, तब तक इस तरह लगभग 270 वोट डाले जा चुके थे।’’

नलवाडे ने कहा, ‘‘मतदाताओं द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद हमने उनसे मॉक टेस्ट के लिए एक फॉर्म भरने को कहा, लेकिन इसके लिए वे तैयार नहीं हुए।’’ चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मशीन उनके दावे की वजह से नहीं, बल्कि बटन दबाने में कुछ दिक्कत के चलते बदली। मशीन बदलने का संबंधित दावे को कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि सुबह के समय मतदान शुरू होने से पहले सभी बूथ एजेंटों की मौजूदगी में एक ‘छद्म अभ्सास’’ किया गया और उस समय किसी ने भी आपत्ति नहीं की। शाम चार बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चला। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल पाटिल ने कहा कि उन्होंने गांव के कुछ मतदाताओं की सूचना के आधार पर मुद्दा चुनाव अधिकारियों के समक्ष उठाया है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत