लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बीड में 6 मार्च से 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन, बेटे आदित्य के बाद सीएम ठाकरे की पत्नी कोरोना से संक्रमित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2021 14:05 IST

COVID-19 cases:  महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28,699 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए।देश के कई राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं।नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन है। 

COVID-19 cases: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में COVID-19 मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर घोषणा की।

बीड जिला कलेक्टर ने घातक कोरोना वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। तालाबंदी के दौरान जिले में सभी मैरिज हॉल, होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। बीड जिले में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन है। 

बीड जिले के सभी स्कूल और कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे और उनके कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। हालांकि, किराना, दूध और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली सभी दुकानों को इस लॉकडाउन के दौरान छूट दी जाएगी।

बेटे आदित्य के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित 

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के बाद उनकी मां एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को यहां सरकारी जे जे अस्पताल में कोरोना वायरस निरोधक टीके की पहली खुराक ली थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 जांच में वह सोमवार रात को संक्रमित पायी गयीं। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ में पृथक-वास में रखा गया है। ’’ पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दो दिन पहले बताया था कि वह जांच में सक्रमित पाये गये। रविवार को राज्य में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक कोविड-19 के 30,535 मामले सामने आये थे।

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मंगलवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। यह दूसरी बार है जब सामाजिक न्याय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले वह पिछले साल जून में संक्रमित हो गए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,538 नए मामले, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,538 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,154 हो गए, जबकि 11 मरीजों की मौत होने के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,403 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2,68,918 मरीज कोविड-19 बीमारी से उबर चुके हैं। जिले में मरीजों के ठीक होने की दर अब 91.73 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,833 है। संक्रमण से मृत्यु दर 2.18 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 के कुल मामले 47,830 हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,212 हो गई है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत