लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः महिला और तीन बच्चे मृत मिले, शव देखने के बाद पति ने जहर पीया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:34 IST

Open in App

ठाणे, 11 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अकटूबर से लापता एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव सड़ी-गली हालत में पछपुर के जंगल से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि चारों की मौत पारिवारिक कलह का नतीजा हो सकती हैं, क्योंकि महिला के पति ने इनके लापता होने से कुछ दिन पहले ही कथित रूप से दूसरी शादी की थी।

पडघा थाने के निरीक्षक डीएम काटके ने बताया कि रंजना बागड़ी (30) और उनकी दो बेटियों एवं एक बेटे (सब की उम्र छह साल से 12 साल के बीच है) के शव बृहस्पतिवार को जिले के भिवंडी तालुका के पछपुर के जंगलों में मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को महिला के पति श्रीपत बागड़ी के बड़े भाई ने देखा जो जंगल में लकड़ी लेने गए थे।

उन्होंने बताया कि दो शव जमीन पर पड़े थे जबकि महिला और उनका बेटा फंदे से लटके हुए थे।

पुलिस उपाधीक्षक दिलीप गोडबोले ने बताया कि श्रीपत बागड़ी राजमिस्त्री का काम करता है और शवों को देखने के बाद बागड़ी और उसकी दूसरी पत्नी ने जहर पी लिया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ 20 अक्टूबर को घर छोड़ दिया था, क्योंकि श्रीपत ने चार दिन पहले दूसरी शादी कर ली थी।

गांव के अधिकारी के. पर्धी ने बताया कि श्रीपत और उसकी दूसरी पत्नी ने शवों को देखने के बाद जहर पी लिया और उन्हें गंभीर हालत में जेजे अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार शव बरामद होने के बाद मृतक महिला के भाई ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के भाई ने अपनी शिकायत में कहा की श्रीपत की की दूसरी पत्नी रंजना को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती थी।

पघड़ा पुलिस ने श्रीपत और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा