लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सरकार गठन को लेकर आज होने वाली कांग्रेस-एनसीपी की बैठक पर संशय, शरद पवार ने कहा, 'मैं नहीं जानता'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 12, 2019 11:07 IST

NCP, Congress: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मंगलवार को होने वाली कांग्रेस-एनसीपी की प्रस्तावित बैठक पर संशय है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-एनसीपी की मंगलवार को होने वाली बैठक पर संशयएनसीपी को राज्यपाल से मिला है सरकार बनाने का न्योता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच अब सबकी नजरें कांग्रेस-एनसीपी पर टिक गई हैं। राज्यपाल ने बीजेपी और शिवसेना के सरकार बनाने में असफल रहने के बाद सोमवार को एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया। 

हालांकि एनसीपी ने कहा कि वह अपने सहयोगी कांग्रेस से चर्चा के बाद ही इस पर कोई फैसला लेगी। इन दोनों पार्टियों के बीच सरकार गठन को लेकर मंगलवार बैठक होने वाली थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये बैठक मंगलवार को नहीं होगी। 

शरद पवार ने कहा, 'कांग्रेस से आज होने वाली बैठक की जानकारी नहीं'

खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जब कांग्रेस-एनसीपी की मंगलवार को होने वाली बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में नहीं पता है। एएनआई के मुताबिक, पवार ने इस बैठक के बारे में कहा, 'किसने कहा कि बैठक है, मुझे नहीं पता है।'

संजय राउत से मिलने अस्पताल पहुंचे शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती शिवसेना नेता संजय राउत से मुलाकात की, जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर चर्चा जारी?

इससे पहले शिवसेना सोमवार को तय समयसीमा तक राज्यपाल के सामने कांग्रेस-एनसीपी का समर्थन पत्र नहीं पेश कर पाई। इसके बाद राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया। 

शिवसेना ने सोमवार को एनसीपी से मुलाकात की थी, जबकि उद्धव ठाकरे ने खुद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से बात की थी। माना जा रहा है कि बीजेपी से 30 साल पुराना नाता तोड़ने के बाद शिवेसना एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की जीतोड़ कोशिशों में लगी है।

उधर, कांग्रेस में शिवसेना को समर्थन देने को लेकर राय बंटी हुई है। ऐसे में अब इस पर फैसला कांग्रेस और एनसीपी के बीच होने वाली बैठक में सामने आने की संभावना है।

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी