लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: मुंबई में 113 वर्षीय महिला कंचनबेन नंदकिशोर बादशाह और 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जीजी पारिख ने डाला वोट?, जोश और जुनून को सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 20:50 IST

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: मध्य महाराष्ट्र के लातूर शहर में बुधवार को 101 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला और यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने में उम्र कोई बाधा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंची थीं।मतदान केंद्र संख्या 334 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महानगर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी।

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मुंबई में 113 वर्षीय एक महिला और 103 वर्षीय एक स्वतंत्रता सेनानी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर महानगर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। इसी तरह मध्य महाराष्ट्र के लातूर शहर में बुधवार को 101 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला और यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने में उम्र कोई बाधा नहीं है। नर्मदाबाई मदनलाल तोशनीवाल (101) ने शहर के सोलापुर गली स्थित वेंकटेश प्राथमिक विद्यालय में में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 334 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत का महत्व है।

तोशनीवाल को उनके पोते महेश ऑटोरिक्शा में मतदान केंद्र तक लेकर आए थे। मुंबई में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद 80 वर्ष से अधिक उम्र के कई मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि नेपियन सी रोड निवासी 113 वर्षीय कंचनबेन नंदकिशोर बादशाह अपने रिश्तेदारों की मदद से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मालाबार हिल स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं।

अधिकारी ने बताया कि 103 वर्षीय जीजी पारिख व्हीलचेयर पर सुबह ग्रांट रोड स्थित गिर्टन हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके पड़ोसी और घरेलू सहायक ने बताया कि 103 वर्षीय पारिख 1951-52 में भारत के पहले आम चुनावों से ही मतदान करते आ रहे हैं। मुंबई में सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर कई बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वर्ली कोलीवाड़ा निवासी 81 वर्षीय हरेश्वर बार्केले ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार ने वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में मदद करने के लिए गोल्फ कार्ट और टैक्सी की व्यवस्था की थी। बार्कले ने कहा, ‘‘मतदान केंद्र पर हमें प्राथमिकता दी गई और हमें कतार में इंतजार नहीं करना पड़ा।’’ कालाचौकी के 83 वर्षीय रामचंद्र शिर्के ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह वोट डालने में कोई परेशानी नहीं हुई।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे