लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शराब पीकर पत्नी-बच्चों से करता था मारपीट, परेशान पत्नी में कर दी हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 20:22 IST

पुलिस के अनुसार अंकुश चव्हाण (45) पत्नी शोभा के साथ वसई के वलिव क्षेत्र में अपने 19 व 15 साल के दो बेटों के साथ रहते थे।

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पति की हत्या के आरोप में एक 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला पति की शराब पीने की लत से परेशान थी। पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बुधवार को कहा कि महिला ने हत्या के बाद पति के शव को घर के प्रवेश द्वार पर रख दिया था ताकि ऐसा लगे की अत्यधिक शराब पीने से नींद में उसकी मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार अंकुश चव्हाण (45) पत्नी शोभा के साथ वसई के वलिव क्षेत्र में अपने 19 व 15 साल के दो बेटों के साथ रहते थे। काटकर ने कहा कि अंकुश अकसर शराब पीकर घर आता था और पत्नी और बच्चों को मारता था। अंकुश को शोभा के चरित्र पर भी संदेह था। तीस नवंबर की रात को भी अंकुश शराब के नशे में घर आया था और उसने अपनी पत्नी को पीटा था।

अधिकारी ने बताया कि जब वह सो रहा था तब महिला ने कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इस कृत्य में उसके पंद्रह वर्षीय बेटे ने उसका साथ दिया। बाद में महिला ने अंकुश का शव घर के प्रवेश द्वार पर रख दिया और बड़े बेटे को बताया कि अत्यधिक शराब पीने से नींद में उसके पिता की मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था लेकिन मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार महिला के नाबालिग पुत्र को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप