लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम शिंदे को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना से किया बर्खास्त, संगठन ने पत्र में कहा “पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल रहने पर हुई है कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: July 2, 2022 09:36 IST

उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को पार्टी से बर्खास्त करते हुए कहा है कि वे “पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल रहे हैं इसलिए उन पर यह कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक्शन लिया है। उन्होंने सीएम शिंदे को शिवसेना से निकाल दिया है। उद्धव ठाकरे ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।

मुंबई:उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को शिवसेना से बर्खास्त कर दिया है। एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार, पार्टी द्वारा जारी एक पत्र में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सीएम शिंदे “पार्टी विरोधी गतिविधियों” में शामिल रहे हैं, इसलिए उन पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने भी यह दावा किया था कि वे ही शिवसेना के नेता है। 

आपको बता दें कि करीब एक हफ्ता पहले एकनाथ शिंदे ने अन्य नेताओं के साथ अपनी ही पार्टी शिवसेना से बगावत कर ली थी जिसके बाद महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा से मिलकर महाराष्ट्र में अपनी सरकार बना ली है और वे सीएम भी बन गए है। 

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने

खबर के मुताबिक, शिवसेना द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है, "शिवसेना पक्ष प्रमुख के रूप में मुझे मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं।" वहीं सीएम शिंदे पर बोलते उद्धव ठाकरे ने इससे पहले कहा था कि एकनाथ शिंदे ‘‘शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं।'' उनके मुताबिक, जिस तरीके से एकनाथ शिंदे ने पार्टी को किनारे रखकर भाजपा के साथ सरकार बनाई है ऐसे में यह कोई शिवसेना नहीं हो सकते है। 

इस पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘जिस तरह से यह (शिंदे) सरकार बनी और जिन्होंने (भाजपा) यह सरकार बनाई... उन्होंने कहा है कि एक ‘तथाकथित शिवसैनिक' को मुख्यमंत्री बनाया गया है। अगर मेरे और अमित शाह के बीच तय हुई बातों के अनुसार सब कुछ होता, तो सत्ता परिवर्तन बेहतर ढंग से होता और मैं मुख्यमंत्री नहीं बनता या महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन नहीं बनता।''

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर भी निशाना साधा

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को भी घेरा है। उन्होंने कहा है, ‘‘जिन लोगों ने ढाई साल पहले अपना वादा पूरा नहीं किया और शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपकर...वे एक बार फिर से (शिंदे) को शिवसेना का मुख्यमंत्री बताकर शिवसैनिकों के बीच संशय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। वह (शिंदे) शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं। शिवसेना को अलग रखने से शिवसेना का कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता।'' 

एबीपी की एक खबर के मुताबिक, शुक्रवार को शिवसेना सांसदों के एक गुट ने उद्धव ठाकरे से यह कहा है कि वे सीएम शिंदे से अपने मतभेद को दूर कर लें। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर