लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कहा, 'संघ ने की मुझसे संपर्क की कोशिश, पर अब हो चुकी है देर'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 20:23 IST

Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि आरएसएस ने उनसे फिर से संपर्क साधने की कोशिश की है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आरएसएस ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश कीठाकरे ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है, हम शरद पवार के साथ हैं

महाराष्ट्र में जारी हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बीच रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनसे संपर्क साधा है। 

नेटवक 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई स्थित होटल ललित में शिवसेना विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ ने हमसे फिर संपर्क किया है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है और हम काफी आगे निकल चुके हैं।

उद्धव ने किया संघ के संपर्क साधने का दावा!

इस रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव ने कहा, शरद पवार ने हमारी काफी मदद की है, वह हमारे साथ खड़े हैं। हम उनके और वह हमारे साथ हैं। हम तीनों (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) मिलकर संघर्ष करेंगे।'

उधर आरएसएस ने उद्धव ठाकरे से संपर्क साधने के उनके दावे का खंडन किया है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, आरएसएस ने कहा है कि उद्धव ये बातें माहौल बनाने के लिए कर रहे हैं। 

आरएसएस ने कहा, 'उसने उद्धव से ये बातें बहुत पहले कही थीं और अब उद्धव शरद पवार को खुश करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं उद्धव, वह सिर्फ माहौल बनाने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।

रविवार को उद्धव ठाकरे ने शरद पवार की मौजूदगी में होटल रेनेसां में एनसीपी विधायकों के साथ बैठक की और कहा कि शिवसेना और एनसीपी का साथ लंबा चलेगा और ये दोनों पार्टियां कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगी। 

इससे पहले रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए देवेंद्र फड़नवीस सरकार को राज्यपाल द्वारा सरकार गठन के आमंत्रण और फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए विधायकों के समर्थन पत्र को सोमवार को पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट सोमवार सुबह 10.30 बजे इस मामले की फिर से सुनवाई करेगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर