लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अकोला के पारस में मंदिर के टिनशेड पर गिरा पेड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2023 07:57 IST

महाराष्ट्र के अकोला में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक मंदिर में तूफान से नीम का भारी-भरकम पेड़ उखड़कर टीनशेड पर गिर गया। इससे उसके नीचे खड़े कई लोगों को चोटें आई। 7 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर तहसील के पारस गांव की घटना।आरती के दौरान तूफान से नीम का पेड़ उखड़कर मंदिर के टीनशेड पर गिरने से 7 लोगों की मौत।देर रात तक बचाव कार्य जारी था, गंभीर रूप से घायल लोगों को अकोला के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर तहसील के पारस गांव के बाबूजी महाराज संस्थान में रविवार को आयोजित आरती के दौरान तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश से नीम का पेड़ उखड़कर टीनशेड पर गिर पड़ा। इसमें वहां मौजूद 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बालापुर के पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले ने बताया कि पारस स्थिति बाबूजी महाराज संस्थान में हर रविवार को पूरे जिले से श्रद्धालु आते हैं। इस स्थान पर रात 10 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।

कार्यक्रम की तैयारी में मंदिर के बगल के सभाकक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान शाम को मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के साथ अचानत तूफान आने से मंदिर के पास का नीम का पेड़ सभा मंडप पर गिर गया। सभागृह में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ बालापुर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस और ग्रामिणों ने घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। देर रात तक बचाव कार्य जारी था। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को अकोला के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रअकोला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?