लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान नए तरीकों से पढ़ाई कराने वाला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:38 IST

Open in App

लातूर, 15 जनवरी महाराष्ट्र के एक शिक्षक को लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में कॉन्फ्रेंस कॉल और कथावाचन जैसे नए तरीकों से पढ़ाई कराने पर एक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राज्य के लातूर जिले की रेनापुर तहसील के तहत आने वाले सांगवी गांव के निवासी बालाजी बाबूराव जाधव (35) को ‘हनी बी नेटवर्क समावेशी रचनात्मकता नवाचार पुरस्कार 2020’ के लिए चयनित किया गया है।

वह सतारा जिले की मान तहसील के विजयनगर में जिला परिषद शिक्षक हैं।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च के अंत में पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया था, जिसके चलते शिक्षक स्कूल नहीं जा पाए और ऑनलाइन माध्यमों के जरिये कक्षाएं लेने लगे। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन की अनुपलब्धता तथा इंटरनेट समस्याओं के चलते ऑनलाइन कक्षाएं लेना कठिन काम था।

जाधव ने इस बाधा को पार करने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल किया और लॉकडाउन के दौरान भी अपने छात्रों की पढ़ाई जारी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता